फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Kaushik: 'मेरे प्यारे भाई हमेशा ऐसे ही रहना', राजकुमार ने खास अंदाज में दी अमर कौशिक को जन्मदिन की बधाई

Sun, 04 Aug 2024 12:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्त्री 2 लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस बीच राजकुमार राव ने फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक को एक प्यारे नोट के साथ जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
राजकुमार राव, अमर कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम- राजकुमार राव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। आज अह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 
विज्ञापन

Medha Shankr: फिल्म '12वीं' फेल के बाद नेशनल क्रश बन गई थीं मेधा शंकर, तब विक्रांत मैसी ने दी थी ये सलाह

राजकुमार राव ने लिखा प्यार नोट
इस खास मौके पर राजकुमार राव ने निर्देशक को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमर का एक फोटो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे भाई, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। बस ऐसे ही रहना हमेशा..।" आगे उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ अमर कौशिक को भी टैग किया है।
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: डेडपूल के साथ डेट पर जाना चाहती हैं बूढ़ी अम्मा, लेकिन वूल्वरिन से कर बैठीं बात


इन सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं अमर
अमर कौशिक ने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने साल 2017 में स्त्री बनाई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, इसके बाद साल 2019 में उनकी फिल्म बाला आई, जिसने टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने ठुकराई मेघना गुलजार की फिल्म? करीना कपूर के साथ साझा करने वाले थे स्क्रीन

15 अगस्त को रिलीज होगी स्त्री 2
अमर कौशिक जल्द ही दर्शकों के लिए स्त्री 2 लेकर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा से होने वाला है। 
Rajkummar Rao: राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा के अभिनय की तारीफ की, 'IC 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बोले- इंतजार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें