फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 'नैना' पता नहीं क्या गुल खिलाएगी!

Sat, 18 May 2013 05:00 PM IST
प्रतिमा पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई को रिलीज होने वाली फिल्म `ये जवानी है दीवानी’ में दीपिका और रणबीर रोमांटिक जोड़ी के तौर पर आ रहे हैं। दीपिका के किरदार का नाम `नैना’ है और रणबीर चुलबुले स्पोर्टी स्वभाव के `बनी’ की भूमिका में हैं। यह किरदार दीपिका की पिछली फिल्मों से अलग दिख रहा है।
विज्ञापन


आने वाली फिल्म `ये जवानी है दीवानी’ में दीपिका और रणबीर कपूर की रोमांटिक जोड़ी है। रणबीर से ब्रेकअप होने और इस फिल्म में फिर एक साथ आने के कारण सवाल भी उठ रहे हैं। और इसी के जवाब में दीपिका हंबल रिक्वेस्ट करती हैं कि "आखिर लोग हमारे बारे में इतना सोचते क्यों हैं" ।

पर कारण स्पष्ट है। दीपिका बॉलीवुड की कुछेक प्रतिभाशाली हीरोइनों में गिनी जाती हैं। वे अपने किरदार में डूब जाती हैं। तभी तो जब उन्होंने फिल्म `ओम शांति ओम' की, तो लोग उन्हें शांतिप्रिया के नाम से बुलाने लगे थे और जब `कॉकटेल' में आईं, तो लोग उन्हें फिल्म में उनके किरदार वेरोनिका के नाम से ही उन्हें पुकारने लगे।
विज्ञापन


ऐसे में फैंस उन पर निगाह तो रखेंगे ही। फिल्म कॉकटेल की वेरोनिका को अपना अब तक का फेवरिट रोल बताने वाली दीपिका इस फिल्म में नैना का किरदार कर रही हैं।

वे बताती हैं, "फिल्म में मेरे किरदार को लोग `कुछ-कुछ होता है' में काजोल के किरदार जैसा बता रहे हैं। पर नैना उससे काफी अलग है। वह पढ़ाकू है, मम्मी-पापा के सपनों को जीना चाहती है। अपनी दुनिया में रहने वाली लड़की है।’

नई फिल्म, नए रिश्ते

'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर, कल्कि, और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। वे बताती हैं, "हम सब इस फिल्म के कारण पहली बार मिले, लेकिन जैसा रिश्ता फिल्म में दिखाई देगा, वैसा ही कुछ हमारा रिश्ता बन गया। रणबीर और मैं भी भले ही अब साथ नहीं हैं, पर पक्के दोस्त हैं"।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी फिल्म में दिल निकाल कर रख दिया है। ह्यूमन इमोशंस पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। उनसे भी अच्छी ट्यूनिंग हो गई हम सबकी।’ एक रोमांटिक फिल्म कैसी होनी चाहिए, इस बारे में दीपिका की राय है कि एंटरटेनमेंट और रियलिटी को बैलेंस में रखने वाली फिल्में मन को अच्छी लगती हैं। और यह फिल्म ऐसी ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें