फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यूषा की खुदकुशी: कितने अजीब रिश्ते हैं यहां के...

Sat, 02 Apr 2016 07:25 PM IST
हरेन्द्र सिंह मोरल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला उस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। मौत तिल तिल कर उनके नजदीक आ रही थी लेकिन दिल था कि मोहब्बत से जुदा होने को तैयार नहीं था। किशोर कुमार से उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन दोनों साथ नहीं रहते थे। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार से प्यार में असफलता झेल चुकी मधुबाला किशोर कुमार को लेकर नाराज रहती थी, वह महीनों-महीनों बाद उनसे मिलने आया करते थे और वह घर में अकेली पड़ी तड़पती रहती थी। 

बेपनाह हुस्न की मल्लिका मधुबाला ताउम्र इस दर्द में जीती रही कि कोई उन्हें भी टूटकर प्यार करे, सच्चे प्यार की तड़प उनके चेहरे पर दिखती थी। दिलीप कुमार उनसे प्यार करते थे लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई, किशोर कुमार ने उनसे शादी तो की लेकिन प्यार नहीं कर पाए। इसी कशमकश में एक दिन मधुबाला इस दुनिया से विदा हो गईं। 
विज्ञापन

नाकाम मोहब्बत में टूट गईं थी मधुबाला और दिव्या भारती

- फोटो : Getty Images
दीवाना फिल्म में विधवा का रोल करके दुनिया को अपनी अदाकारी का दीवाना बनाने वाली दिव्या भारती की उम्र उस समय मात्र 18 साल ही थी। कुछ समय पहले ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली दिव्या भारती अपने बेपनाह हुस्न की बदौलत लोगों के दिलोदिमाग पर छा चुकी थी। 

दो साल के अंदर 14 फिल्मों में काम करके दिव्या ने उस समय की बड़े नाम वाली सभी हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया था। जब लगा यह शोख अदाओं वाली चुलबुली हीरोइन बॉलीवुड पर छा जाएंगी तभी उनके एक फैसले ने सबको चौंका दिया। 

बालिग होते ही दिव्या भारती ने उस समय गुमनाम से नाम रहे फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला से शादी करके हर किसी को हैरत में डाल दिया। दिव्या और साजिद की मुलाकात गोविंदा ने शोला और शबनम फिल्म के सेट पर करवाई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही 5 अप्रैल 1993 को वर्सोवा स्थित पांच मंजिले फ्लैट से गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई।
आज तक दिव्या की मौत का राज सामने नहीं आ सका। लेकिन पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में माना कि अधिक शराब पीने के कारण बालकनी से गिरने की वजह से दिव्या की मौत हुई। वजह चाहे जो भी हों लेकिन इस बात से किसी ने कभी इंकार नहीं किया कि दिव्या और साजिद का रिश्ता एक नाकाम मोहब्बत थी। वो मोहब्बत जिसकी चाह में 19 साल की युवती ने बॉलीवुड की चमक-धमक को ठुकराने में एक पल की देर नहीं लगाई थी।

बुरे वक्त में तन्हा रह जाते हैं हसीन चेहरे

- फोटो : Getty Images
चकाचौंध भरी बॉलीवुड की दुनिया में मोहब्बत हमेशा से कामयाब नहीं रही है, मायानगरी में रिश्ते भी एक ऐसे मायाजाल की तरह होते हैं जो पल पल अपना रूप बदलते रहते हैं। मधुबाला और दिव्या भारती वो अकेले नाम नहीं हैं जिन्होंने नाकाम मोहब्बत के बाद मौत को गले लगा लिया। 

अपनी बेपनाह खूबसूरती के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली परवीन बॉबी हफ्तों तक अपने फ्लैट में मरी पड़ी रहीं। अंतिम समय में कोई उनके नजदीक आने वाला नहीं था वो भी नहीं जो उनसे पाक मोहब्बत का वादा करते ‌थे। 

निःशब्द फिल्म में अपनी बोल्ड अदाकारी से तहलका मचा देने वाली जिया खान ने मोहब्बत में नाकाम होने के बाद फांसी लगा कर अपनी जान दे दी थी। उनकी मौत पर हर कोई स्तब्‍ध था, हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था, ऐसा क्यों? कामसूत्र कोंडम के बोल्ड ऐड से सनसनी मचाने वाली प्रसिद्ध मॉडल विवेका ने 2010 में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। 

टीवी ऐक्ट्रेस और मॉडल कुलजीत रंधावा की लाश 8 फरवरी 2006 को जुहू स्थित उनके फ्लैट से मिली थी उन्होंने भी रिश्तों से टूटकर अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

प्रत्यूषा की मौत से फिर सवालों के घेरे में बॉलीवुड के रिश्ते

24 साल की प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत पर बॉलीवुड स्तब्‍ध है और चाहने वाले गमगीन। बालिका वधु में आनंदी के रोल से घर घर में पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा की मौत का कारण ब्वायफ्रेंड राहुल राज से तनातनी को बताया जा रहा है। 

उसी राहुल राज से जिसकी चाहत में उन्होंने अपने चमकते कॅरियर को भी दांव पर लगा दिया। वो राहुल से किस कदर मोहब्बत करती थी इसका अंदाजा उनके आखिरी वाट्सऐप स्टेटस से भी लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने अपने प्यार के लिए लिखा ''मरकर भी तुझसे मुंह न मोड़ना''।
 
बॉलीवुड के बदलते ‌और मुंह मोड़ते रिश्तों पर ही मधुर भंडाकर ने पेज थ्री फिल्म बनाई थी। उसी फिल्म का ये गाना ऐसे हर मौके पर सटीक बैठता है।

कितने अजीब रिश्ते हैं यहां के।
दो पल मिलते हैं साथ साथ चलते हैं।
जब मोड़ आएं तो बचके निकलते हैं।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें