फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ गैंगरेप पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- ऐसी घटनाओं को सांप्रदायिकता का रंग न दें 

Fri, 13 Apr 2018 09:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रवीना टंडन
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस घटना का विरोध करते हुए न्याय के लिए मुहिम से जुड़ गए हैं।

इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने लोगों से ऐसी घटनाओं को सांप्रदायिकता का रंग न देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कृपया सभी, ऐसे जघन्य अपराध को धर्म से न जोड़ें। राम मास्टरमाइंड था, मोहम्मद अफ्रोज ने निर्भया की आंतो को बाहर खींच लिया था। किसका दोष है? अपराध बुराई के साथ में है। महिलाओं/बच्चों के खिलाफ हुए अपराध की निंदा करें, लेकिन इसे सांप्रदायिकता का रंग देकर नफरत न फैलाएं। 
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Priyanka Chopra
इसी मामले पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि बच्ची निर्भया जैसे कितने बच्चों को धर्म और राजनीति के छद्म पर बलिदान किया जाएगा? कितने बच्चों को हमारे आंख खोलने से पहले अकल्पनीय अपराधों को भुगतना पड़ेगा? मैं गुस्से में हूं। यह समय तेज कार्रवाई के लिए है। असिफा और मानवता के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है। 

 

 
विज्ञापन

3 of 9
farhan akhtar
उल्लेखनी है कि इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर से लेकर वीर दास तक और ऋचा चड्ढा से लेकर सोनम कपूर तक ने लोगों से न्याय की मुहिम से जुड़कर बच्ची को न्याय दिलाने की अपील कर चुके हैं। बॉलीवुड  एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा कि कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में, बंधी बनाकर, कई दिनों तक बलात्कार और फिर हत्या कर दी गई हो। अगर आप उसे आतंक नहीं मानते हैं, तो आप इंसान नहीं हैं। अगर आप उसके लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।
 

4 of 9
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने कहा कि अगर मामले में सरकार ने इस बार कार्रवाई नहीं की तो वह अगले चुनाव में उनके लिए वोट नहीं करेंगी। 

 
विज्ञापन

5 of 9
Richa Chadda
एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा ने ट्वीट कर लिखा कि एक नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या को कुछ भी सही नहीं ठहरा सकता। आखिर कैसे वह गौ हत्या को एक बहाना बना सकते हैं जब उन्होंने इस हरकत को एक मंदिर में अंजाम दिया गया है? ऐसे लोग नकली हिंदू हैं, वह किसी भी धर्म के लिए शर्मनाक हैं। उन सभी पर लानत, जो इन लोगों को बचा रहे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
Tamannaah
फिल्म 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने ट्वीट किया, 'जम्मू-कश्मीर में एक 8 साल की लड़की का बलात्कार होता है। 16 साल की लड़की के बलात्कार का विरोध करते हुए पिता को बलात्कारी को बचाने के चक्कर में पीट-पीट कर मार दिया जाता है। हमारे देश किस तरफ बढ़ रहा है? आखिर कितनी निर्भयाओं को अपना बलिदान देना होगा?
 
विज्ञापन

7 of 9
   सोनम कपूर
सोनम कपूर ने लिखा, 'नकली राष्ट्रवादी और नकली हिंदुओं पर शर्म और घिन्न आ रही है। मैं सोच भी नहीं सकती यह मेरे देश में हो रहा है।' 

 

8 of 9
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर ने लिखा, 'एक 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या हुई क्योंकि वह मुस्लिम जनजाति की थी, जिसे हिंदू राइट विंग के गुंडे उस इलाके से निकालना चाहते थे।' 
 
विज्ञापन

9 of 9
renuka shahane
एक्ट्रेस रेणुका शाहणे ने लिखा, 'बलात्कारी और पीड़ित का धर्म कभी भी मायने नहीं रखता। बलात्कार मानवता के विरुद्ध किया गया अपराध है। आश्चर्यचकित हूं कि कोई कैसे बलात्कारियों के पक्ष में खड़ा हो सकता है। सदमे में हूं। जमीर मर गया, इंसानियत शर्मसार हो गई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें