फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ रेप केस के खिलाफ हीरोइनों ने खोला मोर्चा, बोर्ड पर लिखा- मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं

Fri, 13 Apr 2018 08:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची के रेप और हत्या के तीन महीने बाद इस मामले को लेकर देशभर में माहौल गर्म है। न सिर्फ राजनितिक पार्टियां, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस घटना का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर न्याय के लिए मुहिम चला रही हैं। 

कठुआ में मासूम के साथ हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंसाफ के लिए मुहिम छेड़ी है। कठुआ रेप केस पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए स्वरा भास्कर से लेकर हुमा कुरैशी तक अभिनेत्रियों ने प्लेकार्ड के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन प्लेकार्ड पर लिखा है, ”मैं हिंदुस्तान हूं और मैं इस घटना से शर्मिंदा हूं।”
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मिनी माथुर ने भी हाथ में प्लेकार्ड लेकर तस्वीर पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है। तस्वीर को ट्वीट कर मिनी ने लिखा, हमारा दिल गुस्से और आंसू से जल रहा है।




 
विज्ञापन

3 of 4
गुल पनाग ने भी कुछ इसी तरह गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने भी ट्वीट कर लिखा, "मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं, पीड़िता के लिए न्याय की दरकार, 8 साल की बच्ची का गैंगरेप! हत्या! 'देवी'-स्थान कठुआ।
विज्ञापन

4 of 4
हुमा ने भी ट्वीट कर लिखा, "मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं, पीड़िता के लिए न्याय की दरकार, 8 साल की बच्ची का गैंगरेप! हत्या! 'देवी'-स्थान कठुआ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें