फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरके का अजय देवगन पर पलटवार, रिश्वत देने का लगाया आरोप

Sat, 03 Sep 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कमाल आर खान
विज्ञापन
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय' के बीच दीवाली पर बॉक्स ऑफिस टक्कर का सबको इंतजार है। लेकिन इससे पहले ही दोनों के बीच गंभीर विवाद हो गया है। अजय ने आरोप लगाया है कि करण ने शिवाय के खिलाफ प्रचार के लिए सोशल मीडिया के फिल्म समीक्षक कमाल आर खान को 25 लाख रुपए दिए। अजय ने गुरुवार रात एक ऑडियो भी जारी किया जिसमें शिवाय के को प्रोड्यूसर कुमार मंगत से कमाल खान की बातचीत है। लेकिन अब इस विवाद ने दूसरा मोड़ ले लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अजय देवगन पर लगाया आरोप

केआरके
कमाल राशिद खान ने अभिनेता अजय देवगन पर पलटवार करते हुए आरोप मढ़ दिया कि असल में उन्होंने करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' की आलोचना करने के लिए रिश्वत दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं कमाल खान ने साफ साफ कहा कि कुमार मंगत ने उन्हें करण जौहर की फिल्म की बुराई करने के लिए 10 बार फोन किया। आपको बता दें कि एक दिन पहले देवगन ने आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म शिवाय की निंदा के लिए करण ने केआरके को 25 लाख रुपए दिए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें