डैनी डेन्जोंगपा
हिंदी सिनेमा के महान खलनायकों में से एक डैनी डेन्जोंगपा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपने दमदार व्यक्तिव के लिए भी जाने जाते हैं। डैनी डेन्जोंगपा एक शराब की भठ्ठी के मालिक हैं, जो अलग-अलग तरह की वाइन बनाती है। उनमें से एक डैंग्सबर्ग बियर है।
संजय दत्त
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त को नशे की लत थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है। अभिनेता ने अपने करियर के शुरुआती कई साल ड्रग्स और विस्की की भेंट चढ़ा दिए थे, जिसकी वजह से उन्हें रिहैब भी जाना पड़ा था। लेकिन, क्या आपको जानकर हैरानी होगी कि संजय दत्त एक स्कॉच विस्की ब्रांड 'द ग्लेनवॉक' के भी मालिक हैं।
रयान रेनॉल्ड्स
'डेडपूल' फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले स्टार रयान रेनॉल्ड्स का नाम हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में गिना जाता है। जहां एक तरफ रयान रेनॉल्ड्स फिल्मों से कोरोड़ों की कमाई करते हैं, वहीं वह अब एक शराब के ब्रांड के मालिक भी हैं। रेयान रोनाल्ड्स ने हाल ही में 'एविएशन जिन' नाम का ब्रांड खरीदा है। यह सात अलग-अलग ब्रांड्स को संतुलित करता है।
जॉर्ज क्लूनी
'ग्रैविटी', 'द डिसेंडेंट्स', 'ओशन' सीरीज और 'बैटमैन एंड रॉबिन' समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके जॉर्ज क्लूनी, दुनिया के सबसे काबिल एक्टर्स में गिने जाते हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता जॉर्ज क्लूनी कंपनी कैसामिगोस टकीला के मालिक हैं।
केंडल जेनर
दुनिया की सबसे मशहूर फैशन मॉडल केंडल जेनर का नाम फैशन इंडस्ट्री में बड़ी शान से लिया जाता है। वह मॉडल होने के साथ ही सोशल मीडिया स्टार भी हैं, जो खूबसूरती में अपनी बहन किम कार्दशियन को कड़ी टक्कर देती हैं। रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली केंडल जेनर एक बिजनेसवुमेन भी हैं। केंडल '818 टकीला' नाम के ब्रांड की मालकिन हैं।
निक जोनस
बॉलीवुड से हॉलीवुड आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिंगर और एक्टर निक जोनस करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें एक बड़ा शेयर उनके टकीला ब्रांड से आता है। निक जोनस 'विला वन' के मालिक हैं।