फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेलिब्रेटीज ने बदल डाला अपना 'फिगर'

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन सितारों की बात हम कर रहे हैं उन्होंने कितना ज्यादा वजन घटाया। इन सितारों में अर्जुन कपूर से लेकर परिणिती चोपड़ा जैसे कई युवा कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन


Trending Videos

सोनम का वजन था 90 के आसपास

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये लड़की कभी 90 किलो के आसपास का वजन रखती होगी। दरअसल ये सच है। सोनम काफी मोटी थीं लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में आने की योजना बनाई तो अपना वजन 30 किलो कम कर डाला। सोनम अब बेहद छरहरी काया की मालकिन हैं।

अर्जुन कपूर ने घटाया वजन

बोनी कपूर के लाड़ले बेटे अर्जुन कपूर जैसे अब दिखाई दे रहे हैं पहले वैसे जरा भी नहीं थे। अर्जुन का वजन 100 किलो से ज्यादा था। लेकिन उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया बल्कि अपनी बॉडी भी खूब तराश ली। अर्जुन का वजन अब करीब 70 किलो ही रह गया है।

जैकी भागवानी भी थे बहुत मोटे

जैकी भागवानी का हाल भी अर्जुन कपूर जैसा ही था। उनका वजन भी 100 किलो से ज्यादा था लेकिन जैकी ने फिल्मों में आने से पहले काफी वजन घटा लिया। अब जैकी का वजन 70 किलो के आसपास है।

सोनाक्षी सिन्हा

आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए 30 किलो वजन कम किया है। सोनाक्षी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके नाम सौ करोड़ के क्लब में शामिल कई सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं।
विज्ञापन

परिणीति भी ने रिड्यूस किया वेट

युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुकीं परिणिती चोपड़ा ने कैरियर की शुरुआत में ही 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड झटक लिया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि खूबसूरत और चुलबुली परिणीति को बॉलीवुड में आने के लिए अपना वजन कम करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें