फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए सेलिब्रिटीज की सुंदर बीवियों से

विज्ञापन
विज्ञापन
ये पत्नियां ऐसी हैं जो हमेशा ही अपने पति के इर्द-गिर्द नहीं घूमतीं। यही कारण है कि इनको कम ही अवसरों पर अपने पतियों के साथ देखा गया है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में इमरान हाशमी से लेकर ए आर रहमान जैसी सैलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। अवार्डस समारोहों में भी ये हमेशा ही मौजूद नहीं रहतीं।

पहचानते भी नहीं होंगे रहमान की बीबी को

संगीत के जादूगर ए आर रहमान को तो हर कोई जानता है। लेकिन इनकी पत्नी को काफी कम लोग ही जानते होंगे। क्योंकि ये दिखती ही बहुत कम हैं।

रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो है जो देखने में भी सुंदर हैं। सायरा जब भी दिखाई दी हैं पारंपरिक परिधानों में ही दिखी हैं। इनकी सादगी देखते ही बनती है।

पत्नी बनकर तो गायब ही हो गईं थीं दिव्या

दिव्या खोसला ने डेब्यू तो एक हीरोइन के रुप में किया था। जिनकी खूबसूरती और मासूमियत लोगों को धीरे-धीरे अपना दीवाना भी बना रही थी।

लेकिन अचानक टी सीरीज के भूषण कुमार से शादी के बाद ये हीरोइन मानो गायब ही हो गई। अब दिव्या ने 'यारियां' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। जिसके बाद ये फिर से एक्टिव हो गई हैं।

क्या पहचान पाएंगे इमरान की पत्नी को?

सीरियल किसर यानि कि इमरान हाशमी ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ कर परवीन शाहनी से शादी कर ली थी। इमरान अपनी मैरिज लाइफ में काफी खुश हैं।

लेकिन इमरान की वाइफ परवीन को कम ही लोग पहचानते हैं। क्योंकि ये हमेशा इमरान के साथ दिखाई नहीं देतीं। इन दोनों के अब एक बेटा भी हो चुका है।
विज्ञापन

सुनील की पत्नी मन्ना को भी देखिए

अन्ना यानि की सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम मन्ना शेट्टी है। मन्ना भी सुनील शेट्टी के साथ बहुत ज्यादा नहीं दिखाई देतीं। हालांकि शुरुआती दौर में अवार्ड फंक्‍शन्स में इनको स्पॉट किया जाता रहा है।

लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे मन्ना लाइम लाइट से दूर ही हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें