राजामौली का पोस्ट
प्रसिद्ध फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली, जिनकी फिल्म ‘बाहुबली’ सुपरहिट रही। आज उन्होंने ISRO के इस रॉकेट को ‘बाहुबली’ नाम दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'CMS-03 के सफल लॉन्च पर ISRO को बधाई! यह भारत की तकनीकी शक्ति और गर्व का पल है। हमारी ‘बाहुबली’ टीम बहुत उत्साहित है। इस रॉकेट का नाम इसके वजन और ताकत के कारण ‘बाहुबली’ रखा गया। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।'
‘बाहुबली द एपिक’
राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्तूबर 2025 को दोबारा रिलीज हुई। इसने शानदार विज़ुअल्स और कहानी के साथ दर्शकों को फिर से मोहित किया। इस फिल्म को 'बाहुबली 1' और 'बाहुबली 2' को मिलाकर बनाया गया है। ‘बाहुबली: द एपिक’ का निर्देशन भी एसएस राजामौली ने ही किया है। वहीं फिल्म की कास्ट में भी कोई बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ‘द ताज स्टोरी’ के लिए कैसा रहा रविवार, जानें बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन का कलेक्शन