ये खबर भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
पंकज भैया को टीवी पर देखकर हुईं खुश
पंकज त्रिपाठी के घर पर कई साल तक टीवी नहीं था। इस बात का जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में किया। लेकिन हाल ही में पिता के कहने पर गांव के घर में टीवी लगाया गया। अतुल बताते हैं, ‘एक बार मां ने किसी एड में टीवी पर पंकज भैया को देखा तो फोन किया और इस बारे में बताया। मां उन्हें टीवी पर देखकर काफी खुश थीं।’
अतुल कुमार राय के साथ पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने दी पंकज त्रिपाठी की मां के निधन की जानकारी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का शनिवार को निधन हो गया। बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, 'हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे।' परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।