बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, इसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी देश में आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास की है। यह कहानी देश की आजादी में भाग लेने वाले दो असल क्रांतिकारियों की है जिनके नाम हैं अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम। राजामौली ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने का मन बनाया है।
गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर लोगों से एक खास तोहफा मांगा था। उन्होंने लिखा था, 'आप सभी को बहुत धन्यवाद, मुझे सभी के संदेश और वीडियो मिल रहे हैं। आपके प्यार की वजह से मैं जल्द ही मैं कोरोना निगेटिव हो जाऊंगा।' इसके आगे उन्होंने लोगों से एक अपील भी की और लिखा, 'इस कठिन समय में मैं आपसे सिर्फ एक ही सबसे बड़ा तोहफा चाहता हूं। आप मुझे तोहफे में ये दे सकते हैं कि आप घर पर सुरक्षित रहें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। हमारा देश अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहा है।'