साल का सबसे बड़ा सस्पेंस खुलने में सिर्फ अब एक दिन ही बचा है, फिल्म 'बाहुबली 2' कल रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही अब तक के कई बड़े रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है। सबसे महंगे टिकट से लेकर सबसे ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज होने तक के बड़े रिकॉर्ड में एक और रिकॉर्ड इस फिल्म के नाम हो गया है। वो ही रिजीज से पहले की मोटी कमाई।
दरअसल इस फिल्म ने यूएस में तीन मिलिन यूएस डॉलर (करीब 19 करोड़) की रिकॉर्ड कमाई रिलीज से पहले दर्ज की है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का मानना था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1000 करोड़ की कमाई करगी लेकिन अब लग रहा या आकड़ा इसे भी पार करने वाला है।
इसे भी पढ़ें- ये हैं 'बाहुबली' की राजमाता, 24 साल बड़े हीरो के साथ लिपलॉक कर मचाई थी सनसनी
फिल्म ने ये कमाई एडवांस बुकिंग से की है । रिलीज से पहले ही फिल्म के टिकट के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बताया जा रहा है एक घंटे के अंदर 100,000 यूएस डॉलर (करीब 64 लाख) के टिकट बिक रहे हैं।