फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद आमिर पहुंचे अवॉर्ड लेने, जानें उनकी लाइफ के 16 ट्विस्ट

Wed, 26 Apr 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
आमिर खान
विज्ञापन
हाल ही में आमिर खान को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया। वैसे तो आमिर को पहले भी कई अवॉर्ड मिले हैं लेकिन पिछले 16 सालों से वो किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं पहुंचे। लेकिन दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड के लिए आमिर ने अपना 16 साल का ये रिकॉर्ड तोड़ डाला।
विज्ञापन


ये रहे आमिर के करियर के 16 ट्विस्ट जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाईयों पर पहुंचाया:

ये भी पढें - सागरिका से पहले इस हीरोइन के साथ प्यार की कसमें खा चुके हैं जहीर खान, होते होते रह गई थी शादी

आमिर खान ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड लेते हुए आमिर खान
आमिर की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी और ये जबरदस्त हिट रही। इसकी कामयाबी का नतीजा ये हुआ कि आमिर ने एक साथ नौ फिल्में साइन की थीं। उन फिल्मों को करते हुए ही आमिर ने समझ लिया था कि डायरेक्टर और स्क्रिप्ट की अहमियत क्या है।   आमिर एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने किरदार और फिल्मों के लिए जोखिम उठाने से नहीं घबराते। 'लगान' से लेकर पिछले साल आई उनकी फिल्म 'दंगल' को ही लें। हर फिल्म में आमिर ने ऐसे रिस्क उठाये कि बाकी हीरो दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो गए।   आमिर के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया 80 और 90 के दशक में जब उनकी 'जो जीता वही सिकंदर', 'हम हैं राही प्यार के' और 'रंगीला' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। सभी हिट रहीं और इन्होंने आमिर के करियर को संवारने में काफी मदद की।   फिल्म 'लगान' ने तो ना सिर्फ आमिर बल्कि फिल्ममेकिंग के तरीकों को भी नए तरीके से पेश किया और बाकी निर्माता-निर्देशकों के लिए एक मिसाल का काम किया। आमिर की ये फिल्म ऑस्कर में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में नामांकित हुई थी।   2001 में आई फिल्म 'दिल चाहता है' के बाद आमिर ने चार साल का ब्रेक लिया और उसके बाद उन्होंने 'मंगल पांडे' जैसी फिल्म बनाई। 'लगान' के अलावा ये फिल्म भी आमिर के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई। वो बात अलग है कि इस फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला।   कमबैक के बाद आमिर ने कई और बेहतरीन फिल्में दीं जिनके लिए ना सिर्फ उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया बल्कि उन्होंने आमिर की प्रतिभा को भी निखारा।   आमिर की फिल्म 'मंगल पांडे' जहां कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन कियाा गया वहीं 'रंग दे बसंती' भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री के तौर पर शामिल हुई।   इसके बाद आई आमिर की 'फना' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। ये फिल्म 2006 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
ये भी पढें - 24 साल की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन हैं आलिया, इतनी है दौलत
 
विज्ञापन

ये रहे आमिर के करियर के 16 ट्विस्ट जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाईयों पर पहुंचाया

आमिर खान
2007 में आमिर ने निर्देशक की कमान संभाली और फिल्म 'तारे जमीं पर' बनाई। प्रोड्यूसर के तौर पर 'लगान' के बाद आमिर की ये दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर की एक्टिंग को तो सराहा ही गया उसके अलावा उनकी डायरेक्शन को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के लिए आमिर का बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।   आमिर के करियर ग्राफ पर नजर डालें तो पाएंगे साल दर साल उनकी सफलता और स्टारडम में इजाफा ही हुआ है। 2008 में आई 'गजनी' ने भी कमाई का ऐसा रिकॉर्ड कायम किया कि लोग देखते रह गए।   इसके बाद आई फिल्म '3 इडियट्स' आमिर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म ने बाकी फिल्मों की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जितनी सफलता इस फिल्म को मिली उतनी आज तक किसी भी फिल्म को नहीं मिली है।   आमिर की इस फिल्म 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 10 स्टार स्क्रीन अवॉर्ड, 8 आइफा और 3 नेशनल अवॉर्ड मिले।   आमिर ने कमर्शियल सिनेमा के अलावा पैरेलल सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया। हालांकि कई ऐसी फिल्में भी रहीं जो हिट नहीं रहीं, लेकिन आमिर इससे घबराए नहीं। हर फिल्म को वो एक एक्सपीरिएंस के तौर पर लेते रहे।   फिल्म 'धूम 2' में आमिर वैसे तो एक चोर की भूमिका में नजर आए लेकिन ये उनके करियर का सबसे मुश्किल रोल था। इस फिल्म में आमिर ने डबल रोल किया। इस फिल्म में आमिर की मेहनत रंग लाई और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया और ये 2013 की सबसे बड़ी हिट रही।   पिछले साल आई 'दंगल' में तो जो आमिर ने किया वो शायद ही कोई और एक्टर कर पाए। खुद निर्देशक नितेश तिवारी को भी आमिर की इस अदा का अंदाजा नहीं होगा। इस फिल्म के लिए आमिर ने अपनी जान तक खतरे में डाल दी और कई बार वजन घटाया और बढ़ाया। डॉक्टरों ने भी आमिर को इस फिल्म से उनकी हैल्थ पर होने वाले असर के बारे में बता दिया था, लेकिन आमिर ने हर बात को नजरअंदाज करते हुए 'दंगल' को उस मुकाम पर पहुंचाया, जहां शायद कोई और एक्टर नहीं पहुंचा पाता।   इसी का ही नतीजा था कि 'दंगल' ना सिर्फ सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनीं बल्कि इसके लिए आमिर को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला।   और अब जल्द ही आमिर फिल्म ' ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नजर आएंगे। ये भी पढें - इस हीरो की वजह से आमिर कभी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें