फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' का आईमैक्स पोस्टर हुआ रिलीज, युद्ध की तैयारी में दिखे प्रभाष

Thu, 13 Apr 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बाहुबली 2 - फोटो : SELF
विज्ञापन
एक ओर फिल्म 'बाहुबली 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं मेकर्स फिल्म को लेकर एक-एक पत्ते खोल रहे हैं। जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ रही है। हाल ही में डायरेक्टर राजामौली ने 'बाहुबली 2' का आईमैक्स पोस्टर रिलीज किया है। इसमें बेहतरीन विजुअल्स, कमाल का वी.एफ.एक्स. और धड़कनों को तेज कर देने वाले वॉर सीक्वेंस हैं। 
विज्ञापन


यह पोस्टर फिल्म के एक सीन से बनाया गया है, जिसमें प्रभास एक लकड़ी के एक लट्ठे पर दौड़ते दिख रहे हैं। इस पोस्टर को देखकर आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि यह फिल्म आईमैक्स में देखने पर कैसी लगेगी। 

बता दें कि राजामौली और इस फिल्म सीरीज से जुड़े बाकी मेकर्स ने यह कोशिश की है कि फिल्म के दूसरे भाग को बड़े से बड़े स्तर पर लोगों के सामने पेश किया जाए। उनकी यह कोशिश सफल होते हुए भी दिख रही है। ‘बाहुबली-2’ में प्रभाष डबल रोल में नजर आएंगे। जहां वो पिता और बेटे दोनों का रोल करेंगे। फिल्म इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन


  Here's the spl IMAX poster of #Baahubali2. An epic spectacle like never before! #Prabhas #Baahubali pic.twitter.com/uHGZuyebgn — Kaushik LM (@LMKMovieManiac) April 12, 2017
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें