फिल्म फेस्टिवल में की बातचीत
बता दें कि एस एस राजामौली हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में अपनी फिल्मों को मिली प्रतिक्रियाओं पर भी बात की।
बोले- 'यकीन नहीं हुआ'
सबसे पहले राजामौली ने 'बाहुबली' का जिक्र किया और बोले, 'भारतीय दुनियाभर में हैं। जब हम फिल्में बनाते हैं, हम उन्हें भारतीयों के लिए बनाते हैं, जिनमें प्रवासी भी शामिल होते हैं। 'बाहुबली' के साथ भी यही था। 'बाहुबली' के लिए हमें जो अतिरिक्त माइलेज मिला, वह जापान में था। फिल्म ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया।' राजामौली ने कहा, 'मुझे यह यकीन तो था कि मेरी कहांनियां मेरे राज्य से बाहर जा सकती हैं, लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि वे भारत की सीमाओं से भी आगे जाएंगी। इसलिए जब 'बाहुबली ने जापान में अच्छा प्रदर्शन किया, तो मुझे लगा कि शायद हमारी संवेदनाएं समान हैं।'
अमेरिका में सबसे अच्छा प्रदर्शन
राजामौली की 'आरआरआर' की बात करें तो इस फिल्म ने भी पश्चिम में, खासकर अमेरिका में अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर राजामौली का कहना है, 'मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि 'आरआरआर' पश्चिमी दर्शकों के बीच इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर मेरा रुझान भी नहीं था। लेकिन, जब पश्चिम में 'आरआरआर' रिलीज हुई तो मुझे प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। तब मुझे लगा कि कुछ है।' लेकिन, देखते ही देखते अलग-अलग क्षेत्रों के लोग इस फिल्म के बारे में बातें करने लगे। तब मुझे कुछ ऐसा महसूस हुआ, जो मैं खुद के या अपनी फिल्मों के बारे में कभी नहीं जानता था। सच बताऊं तो मैं इतना हैरान हूं कि अभी भी सिर्फ समझने की कोशिश कर रहा हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आरआरआर' ने विदेशों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसमें से आधे से अधिक का कलेक्शन सिर्फ अमेरिका से आया।