फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabzaa: केजीएफ, 777 चार्ली और विक्रांत रोणा के बाद इस कन्नड़ फिल्म की बारी, ‘भल्लालदेव’ ने जारी किया टीजर

Sat, 17 Sep 2022 07:22 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार उपेंद्र के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर कब्जा का टीजर ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गूबाती ने रिलीज किया।
विज्ञापन
कब्जा फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'केजीएफ', 'केजीएफ 2', '777 चार्ली' और 'विक्रांत रोणा' की सफलता के बाद कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री अब एक और भव्य एक्शन फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम है 'कब्जा' जिसे आर चंद्रू ने निर्देशित किया गया है और फिल्म में उपेंद्र राव, किच्चा सुदीप, मुरली शर्मा और नवाब शाह जैसे सशक्त कलाकारों के अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार उपेंद्र के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर इस नई फिल्म का टीजर ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गूबाती ने रिलीज किया।

विज्ञापन

फिल्म 'कब्जा' कन्नड़ समेत सात भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। मेकर्स ने सुपरस्टार उपेंद्र के जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनके फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म 'कब्जा' की कहानी भारत में गैंगस्टरों के उदय और उनके दबदबे के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो 1947 से 1984 के कालखंड पर आधारित है। फिल्म की कहानी में दर्शाया गया है कि किस तरह से स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देनेवाले आजादी के एक योद्धा का बेटा माफिया के जाल में फंस जाता है।
विज्ञापन

फिल्म को लेकर निर्देशक आर. चंद्रू कहते हैं, "फिल्म अभी से ही काफी चर्चा में है। हम टीजर के जरिए फैंस के मन में उत्सुकता पैदा करना चाहते हैं। रविवार 18 सितंबर को उपेंद्र का जन्मदिन है, ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना उनके तमाम फैंस को एक बहुमूल्य तोहफा दिया जाए। यही वजह है कि हमने फिल्म का टीज़र उनके जन्मदिन के एक दिन पहले ही जारी कर दिया।” फिल्म 'कब्जा' को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, उड़िया और मराठी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें