वीडियो को साझा करते हुए, 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली ने लिखा, 'न्यू जर्सी में नाटू नाटू को दिए गए इस सम्मान से मैं सच में अभिभूत हूं! धन्यवाद उन सभी को, जो टेस्ला के इस लाइट शो में भागीदार थे। यह एक शानदार शो था।' इस पोस्ट को साझा करते हुए राजामौली ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क को भी टैग किया है।