अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'भोला' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय की तरह उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और वह खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं। नीसा अक्सर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने दोनों बच्चों नीसा और युग देवगन के बारे में बात की और कहा कि खासतौर पर नीसा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।