हर फिल्म पर अपनी तीखी नजर रखने वाले सेंसर बोर्ड की गाज विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' पर भी गिरी है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के कई सीन्स को काटकर आधा कर दिया है और वहीं उस सीन को भी काट दिया गया है जिसमें सांप्रदायिक हिंसा दिखाई गई थी।
'बेगम जान' में क्या होगा इसकी बानगी ट्रेलर में ही देखने को मिल गई थी। विद्या बालन की गालियों से लेकर लवमेकिंग सींस की ट्रेलर में भरमार थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर ऐसी कैंची चलाई है कि निर्माता-निर्देशक भी परेशान हो गए होंगे।
अब इस फिल्म में विद्या शायद ही गालियां देती नजर आएं। फिल्म के बोल्ड कंटेंट में भी कांट-छांट की गई है।
12 कट के साथ रिलीज होगी विद्या बालन की 'बेगम जान'
'बेगम जान' के एक सीन में विद्या बालन
श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'बेगम जान' बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद के बंगाल की है। फिल्म की पृष्ठभूमि में कोठे पर रहने वाली 11 महिलाएं हैं। विभाजन के बाद जब नई सीमा रेखा बनती है तो उस कोठे का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा पाकिस्तान में।
विद्या बालन के अलावा 'बेगम जान' में चंकी पांडे, नसीरुद्दीन शाह, गौहर खान, इला अरुण, पल्लवी शारदा, मिष्टी चक्रबोर्ती और विवेक मुश्रान जैसे एक्टर हैं।