शाहरुख खान पर्दे पर अपनी नायकिओं के साथ रोमांस तो करते हैं पर एक सीमा में रहकर। शाहरुख के बारे में माना जाता रहा है कि शाहरुख अपनी नायिकाओं के ओठों पर किस नहीं करते। काजोल से शुरू हुई यह परंपरा उन्होंने अब तक निभाई है। शाहरुख ने यह अघोषित परंपरा अब फिल्म 'जब तक है जान' में तोड़ दी है।
उन्होंने इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ दो-तीन किस सीन दिए हैं। यह सभी किस ओठों पर हैं। यह किस दृश्य बहुत ही जुनूनी अंदाज में दर्शाए गए हैं। यशराज बैनर इन दृश्यों को यूएसपी बनना चाहता था। फिल्म रिलीज से पहले ही शाहरुख-कैटरीना पर फिल्माए गए इन किसिंग सीन को लीक कर दिया गया था।
खबर तो यह तक सुनने में आई थी कि इन शाहरुख और कैटरीना के बीच हुए इन किस सीन से सलमान खान नाराज हैं। ट्वीटर पर इन किसिंग सीन को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया हैं। कुछ दर्शक इसे फिल्म की जरूरत बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि शाहरुख को ओठों पर किस न करने वाली अपनी परंपरा को निभाते रहना चाहिए।