फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने अपने दोस्तों संग मनाया दिवाली का जश्न, पीले लहंगे में दिखीं क्यूट

Mon, 20 Oct 2025 11:20 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा ने अपने दोस्तों संग दिवाली मनाई। इस सेलिब्रेशन की एक खास तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मालती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबर सनसनी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की दिवाली पार्टी की एक खास झलक सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा की है। इसमें मालती अपने दोस्तों संग दिवाली एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पीले लहंगे में मालती क्यूट लुक में नजर आ रही हैं, साथ ही इसके उनके हाथ पर एक टैटू भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने अमेरिकी घर में आयोजित इस पार्टी की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में मालती पीले रंग का लहंगा पहने, चोटी बनाए, दोस्तों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। मालती एक हाथ में खिलौना पकड़े कुछ करने में व्यस्त थी और उनके हाथ पर सुंदर टैटू भी दिखाई दिया। कमरे को फूलों की मालाओं से सजाया गया। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'मालती की दिवाली पार्टी जगमगा उठी... (दीया इमोजी)।'

प्रियंका का हालिया पोस्ट
लंदन में दिवाली पार्टी के बाद प्रियंका ने अपने बाल खोलने के लिए हेयर स्टाइलिस्ट ल्यूक की मदद ली, क्योंकि उनके पति निक जोनस वहां नहीं थे। एक वीडियो में प्रियंका ने कहा, 'निक लंदन में नहीं है, ल्यूक है।' ल्यूक ने उनके बाल खोले। प्रियंका ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, 'ड्रीम टीम.. लेकिन जब निक आसपास नहीं है.. सीरीज जारी है.. @lukepluckrose।'

विज्ञापन

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। बहरहाल, प्रियंका इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'एसएसएमबी 29' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें