वायरल वीडियो
दुबई के इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें शाहरुख अपनी फिल्मों के मशहूर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना प्रसिद्ध डायलॉग 'क क क किरन' बोला। एक दूसरे वीडियो में उनकी किंग स्टाइल एंट्री दिखी। तीसरे वीडियो में शाहरुख ‘झूमे जो पठान’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ पूरा हॉल झूमता नजर आ रहा है।
किंग में नजर आएंगे शाहरुख
शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन समेत कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर' में अक्षय ने कॉपी किए पिता विनोद खन्ना के डांस स्टेप्स? वायरल वीडियो के बाद छिड़ी बहस