वैसै तो शाहरुख खान और आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के बहुत बडे़ दुश्मन माने जाते हैं लेकिन उनकी पत्नियाँ गौरी खान और किरण राव बहुत अच्छे दोस्त बनती जा रहे है। हाल ही में इन दोनों को करन जौहर की पार्टी में एक साथ देखा गया। इस पार्टी में गौरी खान और किरन राव साथ फोटो भी खिचवाती दिखीं। इन दोनों ने एक साथ लंबा समय बिताया। सूत्रों के अनुसार यह दोनों लंबे समय तक शराब के साथ एक-दूसरे से गपियाती रहीं।