फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srivatsav Chandrasekar Suicide: तमिल एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 06 Feb 2021 06:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

साल 2020 तो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरा था ही लेकिन साल 2021 में भी बुरी खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं। अब खबर है कि साउथ के जाने माने एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर ने आत्महत्या कर ली है। एक्टर का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। एक्टर ने किन कारणों से सुसाइड की है पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ऐसा कहा गया है कि एक्टर की बुधवार को शूटिंग नहीं हुई थी लेकिन उन्होंने अपने घरवालों को बताया था कि शूटिंग है। ऐसा कहकर वह पेरांबूर स्थित अपने दूसरे घर के लिए निकल गए थे और वहां फांसी लगाकर जान दे दी। माना जा रहा है कि एक्टर श्रीवास्तव चंद्रशेखर डिप्रेशन के शिकार थे और उनका इलाज चल रहा था। एक्टर की इस अप्रत्याशित मौत ने सिनेमा जगत के लोगों को हैरान कर दिया है।

चंद्रशेखर एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही मॉडल भी थे। उन्होंने 'एनाई नोकी पायुम थोट्टा फिल्म में एक्टर धनुष के साथ काम किया था। वह उनकी वेबसीरीज वालामाई थारायो का भी हिस्सा थे। चंद्रशेखर मॉडलिंग और ऐक्टिंग में अपना करियर जमा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें