कई फिल्मों में निभाए उम्दा किरदार
श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में जो एक्टर आर्मी मैन का रोल निभाने वाला है, वह पहले भी कई फिल्मों में उम्दा किरदार निभा चुका है। इस एक्टर का नाम सिकंदर खेर है। वह फिल्म 'इक्कीस' में आर्मी मैन का रोल निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन दिनों वह अपने किरदार को निभाने के लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Ikkis: श्रीराम राघवन ने 'इक्कीस' को लेकर किए कई दिलचस्प खुलासे, धर्मेंद्र और अगस्त्य को लेकर कही यह बड़ी बात
खुद को लकी मान रहे हैं
फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में सिकंदर खेर कहते हैं, ‘मैं हमेशा श्रीराम राघवन की फिल्म का इंतजार करता रहा हूं। वह बड़े ही अनूठे तरीके से कहानी को कहते हैं। मैं हमेशा से उनकी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था। फिल्म ‘इक्कीस’ में दर्शकों को अलग ही तरह की कहानी देखने को मिलेगी। सेना के बैकग्राउंड, वॉर की स्टोरी इसमें शामिल हैं। मैं फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहा हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को लकी समझ रहा हूं।’
ये खबर भी पढ़ें:Agastya Nanda: इक्कीस की तैयारी के दौरान अगस्त्य को सेना के अधिकारी से मिली थी चेतावनी, अभिनेता ने किया खुलासा
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म 'इक्कीस' की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।