बॉक्स ऑफिस पर ‘मॉम’ फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद श्रीदेवी की अगली फिल्म कौन सी होगी इसकी सुगबुगाहट जोरों पर है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘मॉम’ श्रीदेवी चाहती हैं कि अगर ‘चालबाज’ फिल्म का रीमेक बने तो उनका किरदार कोई और नहीं बल्कि चुलबुली आलिया ही निभाएं।
बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर से रीमेक की गाड़ी दौड़ पड़ी है जिसमें एक ओर ‘नमस्ते लंदन’ तो दूसरी तरफ ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म की रीमेक की खबरें सुर्खियों में हैं। बोनी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ 1987 में आई थी जिसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन कुछ समय से ऐसी खबरें आने लगी की बोनी कपूर इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते है और हाल ही में उन्होंने इस बात को कंफर्म भी किया कि वो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।