‘पिंक’ जैसी इंटेस मूवी से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली तापसी पन्नू इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में है। तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली तापसी ने अपने पहले डायरेक्टर राघवेन्द्र के डायरेक्शन को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान की वजह से तापसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
बॉलीवुड में ‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ जैसी बेहतरीन फिल्में करने के बाद तापसी ने एक बार फिर से तेलुगू फिल्मों का रूख किया है। तापसी ‘आनंदो ब्रह्म’ नाम की फिल्म में काम करने जा रही हैं लेकिन इस फिल्म से पहले उन्होंने एक शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं।