फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड की राह पकड़ सकती हैं श्रीदेवी

Sat, 21 Sep 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दे पर शानदार वापसी के बाद श्रीदेवी का स्टारडम फिर से जादू दिखा रहा है। बॉलीवुड में धाक जमाने के बाद अब हॉलीवुड के निर्माताओं की निगाहों में भी वह चढ़ गई हैं।
विज्ञापन


'इंगलिश-विंगलिश' के बाद जापान में उनका जादू चला और अब हॉलीवुड की फिल्मकार जोड़ी जेरेमी वॉल और जेरी लीडर श्रीदेवी को अपनी फिल्म 'काउब्यॉय एंड इंडियंस' में लेने के प्रयास में हैं।

यहां उनके साथ हॉलीवुड की प्रसिद्व हीरोइन मेरिल स्ट्रीप भी काम करेंगी। श्रीदेवी के मैनेजर ने ये पुष्टि की है कि ऐसा ऑफर श्रीदेवी को मिला है पर ये नहीं बताया कि श्रीदेवी ने हां की है कि नहीं। फिल्म को एमी रैडफोर्ड निर्देशित करेंगी।
विज्ञापन


वैसे श्रीदेवी को बॉलीवुड में भी तमाम ऑफर मिल रहे हैं। श्री भी अपने कमबैक की सरहाना से काफी उत्साहित हैं। ऐसे में हॉलीवुड की फिल्म तो उनको फायदा ही पंहुचाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें