फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी क्यों करना चाहती हैं श्रीदेवी?

Wed, 18 Sep 2013 08:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी की शादी करना चाहती हैं। जबकि बेटी जाहन्वी अभी पढ़ाई ही कर रही है। प्रश्न ये है कि श्रीदेवी को जल्दी क्या है।
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी नहीं चाहती हैं कि उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी फिल्मों में जाए। एक अभिनेत्री की तरह दिखने के बावजूद श्रीदेवी चाहती हैं कि जान्हवी की पढ़ाई पूरी होते ही उसकी शादी कर दी जाए।

पिछले कुछ समय से मीडिया में ऐसी खबरें आती रही हैं कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी को अभी से फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों के कुछ निर्माताओं ने श्रीदेवी से उनकी बेटी के लिए एप्रोच किया।
विज्ञापन


श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों ही इस बात से सहमत रहे हैं कि जाहन्वी को अभी अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। पढ़ाई के बाद जाहन्वी ही तय करेगी कि वह क्या करना चाहती है।
विज्ञापन


अब श्रीदेवी ने साफ कर दिया है कि वह जाहन्वी को फिल्मों में भेजने के बजाय उसकी शादी करना पसंद करेंगे।

कपूर परिवार में वैसे भी लड़कियों का काम करना अच्छा नहीं माना जाता रहा है। करिश्मा कपूर को नायिका बनाने के लिए उनकी मां को रणधीर कपूर से विद्रोह करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें