फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने 'मॉम' को दिया 'UA' सर्टिफिकेट, फिल्म में एक भी कट नहीं

Mon, 26 Jun 2017 11:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'मॉम' को पास करने के मामले में पूरी दरियादिली दिखाई है। फिल्म को कमिटी ने यूए सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी सिंगल कट के पास किया है। फिल्म पर बात करते हुए सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने कहा, “'मॉम' आधुनिक भारत की ‘मदर इंडिया’ है। फिल्म 'मदर इंडिया' में जिस तरह का बलिदान नर्गिस जी ने किया ऐसा ही कुछ हमें इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


दोनों फिल्में मदरहुड को परिभाषित करती है। फिल्म देखने के बाद आपकी आंखो में आंसू आ जाएंगे। फिल्म देखने के बाद हमारी टीम के लगभग सभी महिलाओं के आंखों में आंसू थे। ये श्रीदेवी जी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है।"

आपको बता दें कि 'मॉम' की स्टोरी एक मां के कॉन्फिलिक्ट की स्टोरी है। फिल्म को रवि उद्यावर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें