फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगा 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल, श्रीदेवी ने किया कंफर्म

Mon, 26 Jun 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करती नजर आएंगी। मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया था लेकिन हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में श्री देवी ने इस फिल्म पर बात की।
विज्ञापन


बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा, "अगर आप मुझसे ये पूछते है कि मै 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करना चाहती हूं तो मेरा जवाब है, हां मै इसे जरूर करना चाहूंगी, सिर्फ यही नहीं मिस्टर इंडिया जैसी तमाम फिल्में मैं करना चाहती हूं। हांलाकि इस फिल्म पर अभी बात करना थोड़ी जल्दी होगी पर आप निश्चिंत रहें, मै चाहती हूं 'मिस्टर इंडिया 2'  बने और बोनीजी इसे बनाए और मुझे लगता है कि वो ऐसा जरूर करेंगे। फिल्म की स्टोरी के बारें में अभी फिलहाल कुछ डिसाइड नहीं है इसलिए अभी इसके बारे में और कुछ कहा नहीं जा सकता।"
विज्ञापन


आपकों बता दें कि साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' श्रीदेवी की उन फिल्मों में से एक है जिसे पर्दे पर लोगों ने खूब सराहा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें