टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के तमिल वर्जन ने टीवी पर दस्तक दे दी है। इस शो के साथ ही सुपरस्टार कमल हसन ने छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया है।
शो का पहला एपिसोड कल रात टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो को लेकर दर्शक काफी समय से आस लगाए हुए थे लेकिन उनकी उम्मीदों पर ये शो खरा नहीं ऊतरा। बिग बॉस के पहले एपिसोड को उम्मीदों के मुताबिक टीआरपी नहीं मिली। हालांकि कमल हासन को उम्मीद है कि आने वाले टाइम में शो ठीक परफॉर्म करेगा।
शो को लेकर वो अक्सर ट्वीट भी करते रहते हैं जिससे दर्शकों में उत्सुकता बनी रहे। बिग बॉस तमिल में 15 प्रतियोगी हैं जो 100 दिनों तक इस घर में कैद रहेंगे।