इस शुक्रवार को श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' रिलीज होने वाली है। फिल्म उन्होंने और उनकी दोनों बेटियों ने देख ली है। फिल्म देखने के बाद बेटियों के रिएक्शन से श्रीदेवी काफी खुश हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर श्रीदेवी से मीडिया ने बात की जिसपर उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म की सक्सेस को लेकर कॉन्फिडेंट हैं।
इसके साथ ही उन्होने कहा, "ये फिल्म मेरी बेटियों ने देख ली है। फिल्म में देखने के बाद पहले तो बड़ी बेटी जान्हवी कुछ नहीं बोली उसने सिर्फ मुझे गले से लगा लिया। वहीं मेरी छोटी बेटी खुशी ने इस फिल्म के जल्दी जल्दी कुछ सीन्स देखे और बोली इस फिल्म को वो अपने दोस्तो के साथ देखेगी।"
काफी समय से श्रीदेवी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का कॉन्फिडेंस और फैंस का इंतजार देखते हुए फिल्म की जबरदस्त हिट का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है।