फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर 5 साल बाद नजर आएंगी श्रीदेवी

Tue, 09 May 2017 06:19 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
श्रीदेवी
विज्ञापन
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री श्रीदेवी जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। जी हां ये बात बिल्कुल सच है पर वो टीवी में किसी शो में एक्टिंग करने नहीं बल्कि जुलाई महीने में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'मॉम' का प्रमोशन करती दिखेंगी। श्रीदेवी जीटीवी पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगी। श्रीदेवी करीब 5 साल बाद छोटे पर्दे पर नजर आएंगी।
विज्ञापन


इससे पहले वो अपनी फिल्म 'इंग्लिश विग्लिंश' का प्रमोशन करने के लिए टीवी स्क्रीन पर नजर आईं थीं। वहीं 'मॉम' फिल्म के बारे में श्रीदेवी का कहना है कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है और इसे लेकर वो काफी उत्साहित भी हैं। श्रीदेवी और नवाजुद्दीन सिद्दकी की ये फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें