फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉम' का एक और पोस्टर आया सामने, आज भी कहर ढा रही हैं श्रीदेवी की आंखें

Thu, 01 Jun 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'मॉम' का पोस्टर
विज्ञापन
श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मॉम' जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन इससे पहले लगातार फिल्म के पोस्टर जारी किए जा रहे हैं। जहां 31 मई को फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज किए गए वहीं अब एक और पोस्टर आ गया है। पोस्टर काफी दमदार है। ये पूरा लाल है लेकिन श्रीदेवी की आंखें  ध्यान खींच रही हैं। इसे ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया है। 'मॉम' में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना और पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली हैं। 
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर 3 जून को आएगा। श्रीदेवी की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शक 7 जुलाई को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इस दिन हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' भी रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने 14 जुलाई को रिलीज हो रही 3 बड़ी फिल्मों के कारण रिलीज डेट बदली है। 
  The eyes, they never lie... New poster of #Mom... Trailer on 3 June 2017... 7 July 2017 release. pic.twitter.com/8GWbJNfWgV — taran adarsh (@taran_adarsh) June 1, 2017
विज्ञापन



14 जुलाई को सैफ अली खान की 'शेफ', श्रद्धा कपूर की 'हसीना' और रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की 'जग्गा जासूस' भी रिलीज हो रही है। अगर मॉम भी इनके साथ रिलीज होती तो सबसे ज्यादा नुकसान इसी फिल्म को होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें