साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों मुंबई में फिल्म 'काला करिकालन' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान वो मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर स्पॉट किए गए। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
रजनीकांत यहां बाइक चलाते और काले कुर्ते-पायजामे पहने नजर आए। फिल्म में नाना पाटेकर भी अहम रोल में नजर आएंगे।
इस फिल्म का पहला लुक और पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। रजनीकांत के दामाद धनुष फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत कर रहे हैं जो रजनीकांत के साथ पहले 'कबाली' फिल्म कर चुके हैं।
It may be Chennai or Mumbai or Malaysia
Fans go Craze on Him #Kaala #RBSIKaala #KaalaManiaBegins @rameshlaus @LMKMovieManiac @Zakka_Jacob pic.twitter.com/6U1Kz1klp8
— Rajinikanth fans (@Rajni_FC) June 1, 2017
इस फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे तमिल बच्चे की भूमिका में हैं जो बचपन में ही मुंबई भाग जाता है और बड़ा होकर डॉन बनता है। कुछ दिन पहले खबरें भी आईं थीं कि फिल्म गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित है।
उनके गोद लिए हुए बेटे सुंदर शेखर के रजनीकांत को नोटिस भेजने के बाद मेकर्स ने साफ कर दिया था कि फिल्म का हाजी मस्तान की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। ये फिल्म लगातार 40 दिनों तक शूट की जाएगी।