सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस भाई- भतीजावाद के खिलाफ ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स यह अंदेशा जता चुके हैं कि सुशांत को इंडस्ट्री में फैला नेपोटिज्म ले डूबा।
इस बीच बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने दावा किया है कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में पावर प्ले के चलते उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, मित्रा ने दावा किया कि 90 और 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें एक सुपरस्टार के कहने पर लीड रोल से हटा दिया गया।
मित्रा ने कहा, मुझे लीड हीरो की बहन की भूमिका निभाने के लिए कहा गया जबकि मेरे अंदर फीमेल लीड वाली भूमिका निभाने के सभी गुण थे। मित्रा ने दावा किया कि उन्हें जिस फिल्म से बाहर किया गया उसके लीड एक्टर दरअसल किसी और हीरोइन के साथ काम करना चाहते थे। मित्रा को Kaantatar, Hotath Bristi, Aschorjo Prodip जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
44 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह नकारात्मकता से जूझ रही हैं और उन्होंने हार नहीं मानने की पूरी कोशिश की है। मेरे सामने मुश्किल समय आया लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं कई सालों से अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं।