फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreeleela: कार्तिक आर्यन की फिल्म से आउट हुईं श्रीलीला, इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने छीना रोल

Wed, 02 Apr 2025 07:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sreeleela Kartik Aaryan: श्रीलीला को कार्तिक आर्यन की एक फिल्म से निकाल दिया गया है, उनकी जगह एक बॉलीवुड अभिनेत्री की बेटी को ले लिया गया है, जिनकी हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से श्रीलीला हुईं आउट - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पा 2 के किसिक गाने में अपने बेहतरीन डांस से सभी को अपना दीवाना बना चुकीं श्रीलीला को बॉलीवुड की एक फिल्म से दरकिनार कर दिया है और अब उनकी जगह एक बॉलीवुड अभिनेत्री को ले लिया गया है, जो पहले ही 'उई अम्मा' गाने से आपको अपना दीवाना बना चुकी हैं।
विज्ञापन

 

राशा ने छीना श्रीलीला का रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
श्रीलीला इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिनमें हाल ही में साउथ अभिनेता नितिन के साथ उनकी तेलुगु फिल्म 'रॉबिनहुड' रिलीज हुई है। वहीं श्रीलीला, कार्तिक के साथ एक अनाम फिल्म में नजर आएंगी, लेकिन वहीं अब उन्हें कार्तिक की ही एक फिल्म से निकाल दिया गया है, जिसकी वजह और कोई नहीं बल्कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हैं। 
 

पती पत्नी और वो का आ सकता है सीक्वल - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, श्रीलीला को कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'पती पत्नी और वो' के सीक्वल में फाइनल कर लिया गया था, लेकिन आखिरी मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें हटा दिया। कहा जा रहा है कि यह फिल्म "पति पत्नी और वो" का सीक्वल है, जिसमें श्रीलीला को लगभग फाइनल कर ही लिया गया था। लेकिन अब उनकी जगह रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को ले लिया गया है। 
 

हाल ही में श्रीलीला की फिल्म रॉबिनहुड रिलीज हुई है - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
वहीं, श्रीलीला इस समय कार्तिक आर्यन के साथ अपनी पहली अनाम हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस शूटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुके हैं। जिसे लेकर कार्तिक और श्रीलीला दोनों ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं।
विज्ञापन

श्रीलीला की जगह नजर आएंगी राशा - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
'पति पत्नी और वो' 2019 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 1978 में इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन , भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने अहम भूमिका निभाई थी। अब इसका सीक्वल आएगा।

यह भी पढ़ें:
The Legend Of Hanuman: शरद की आवाज के साथ लौट रहा है रावण, खास दिन रिलीज होगा 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का छठा सीजन..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें