फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्विड गेम फेम ली जंग जे ने शेयर की शाहरुख संग सेल्फी, यूजर्स बोले- सदी का सबसे बड़ा कोलैब

Sat, 18 Oct 2025 08:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lee Jung Jae And Shah Rukh Khan Selfie: हाल ही में शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में मौजूद थे। वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए वहां गए थे। इसी इवेंट से ‘स्क्विड गेम’ सीरीज फेम एक्टर ली जंग जे शाहरुख के साथ एक सेल्फी शेयर की। सेल्फी देखकर फैंस दीवाने हो गए। 

विज्ञापन
अभिनेता ली जंग जे और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@from_jjlee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में जॉय फोरम इवेंट शामिल हुए। इस इवेंट में सलमान, आमिर खान भी मौजूद थे। लेकिन स्क्विड गेम सीरीज एक्टर ली जंग जे जब शाहरुख खान के साथ सेल्फी शेयर की तो फैंस की खुशी ठिकाना नहीं रहा। यूजर्स ने इस सेल्फी पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। 

एक्टर ली जंग के लिए था खास पल

विज्ञापन

शनिवार रात ‘स्क्विड गेम’ सीरीज एक्टर ली जंग जे शाहरुख खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की। इस सेल्फी के साथ एक कैप्शन लिखा, ‘आइकन शाहरुख खान के साथ होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ सेल्फी में जी जंग और शाहरुख मुस्कुरा रहे हैं। फैंस को यह सेल्फी काफी पसंद आई है।  

ये खबर भी पढ़ेंजब आमिर खान ने गाया गाना, तो सलमान-शाहरुख ने किया कुछ ऐसा; सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
 

 

यूजर्स ने बताया सदी का सबसे बड़ा कोलैब
यूजर्स ने जब शाहरुख खान और ‘स्क्विड गेम’ सीरीज एक्टर ली जंग की सेल्फी देखी तो इसे सदी का सबसे बड़ा कोलैब बताया। एक यूजर ली जंग की इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मेरे दो सबसे फेवरेट लोग, मैं तो मर ही जाऊंगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सदी का सबसे बड़ा कोलैब है।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘यह एक कमाल का कोलैब है, दो बेहतरीन एक्टर्स के बीच हुआ।’ 

विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें