फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पिरिट' से सामने आया विवेक ओबेरॉय का लुक, नए पोस्टर के जरिए मेकर्स ने इस एक्ट्रेस को भी किया इंट्रोड्यूस

Fri, 27 Feb 2026 05:25 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spirit Vivek Oberoi First Look: प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। उनके किरदार की धमाकेदार झलक फैंस को मिली है। साथ ही एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई को भी मेकर्स ने इंट्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या देसाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म के इस पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘एक रहस्य जो परछाइयों में दबा है और ऐसी आंखें जो सबसे गहरे राज याद रखती हैं।’ बता दें इस फिल्म में विवेक विलेन के रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

विवेक के अलावा मेकर्स ने एक नई एक्ट्रेस को भी इसी पोस्टर से इंट्रोड्यूस किया है। इस एक्ट्रेस का नाम है ऐश्वर्या देसाई, जो इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर में दिखा विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई का दमदार लुक 
फिल्म ‘स्पिरिट’ का जो पोस्टर साझा किया गया है, उसमें उनका लुक काफी हटकर है। वह नेगेटिव रोल की पूरी वाइब दे रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या देसाई भी विवेक का साथ देती हुई फिल्म में नजर आएंगी। दोनों के किरदारों को देखकर लगता है कि फिल्म ‘स्पिरिट’ की कहानी दिलचस्प होने वाली है। 

ये खबर भी पढ़ें: 'स्पिरिट' से बाहर होने की अफवाह के बीच प्रकाश राज की झोली में आ गिरी अजय देवगन की यह फिल्म, शुरू की शूटिंग 

8 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म ‘स्पिरिट’
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे, उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी होंगी। फिल्म में प्रकाश राज भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी, इसे 8 भाषाओं में मेकर्स रिलीज करेंगे। फिल्म को टी सीरीज फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें