साउथ के जाने माने एक्टर सूर्या और बाहुबली के कटप्पा यानी सत्याराज के खिलाफ मंगलवार को ऊटी जुडीशियल मजिस्ट्रेट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सूर्या के अलावा सात लोगों के खिलाफ ये गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन सब पर साल 2009 से मानहानि का एक केस चल रहा है।
आपको बता दें कि न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार तमिल दैनिक ने एक लेख प्रकाशित किया था जिसमें एक अभिनेत्री ने अभिनेताओं और अभिनेत्री के समूह के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोपों के बारे में बात की थी। इस लेख को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इसका विरोध किया था
जिसके बाद माफी मांगने की मांग की गई थी। इसके बाद, नजीर संगम ने एक बैठक का आयोजन किया जहां अभिनेता ने पत्रकारों से कथित तौर पर बुरा सलूक किया। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार रोज़ारियो मारिया सुसाई ने ऊटी न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ शिकायत दर्ज कराई।
जब मामला मुकदमे में आया, तो अभिनेताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय के तहत मामला रद्द करने की कोशिश की, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। जब अभिनेता को 15 मई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था, तो वो वहां नहीं आए। इसलिए मजिस्ट्रेट ने एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ट्विटर पर सूर्या के फैंस उनके सपोर्ट में आने लगे है। जिसके कारण #WeSupportSuriya ट्रेंड कर रहा है।