फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़िता के भाई बने विवेक, शादी में गिफ्ट किया फ्लैट

Wed, 24 May 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
ललिता को विवेक ओबरॉय ने गिफ्ट किया फ्लैट
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय अक्सर ही असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देने का फैसला किया है। वहीं अब विवेक ने एसिड अटैक से पीड़ित ललिता बंसी को फ्लैट गिफ्ट किया है। दरअसल, विवेक ललिता की शादी में उनके भाई बनकर पहुंचे और यहां उन्होंने नववधू को फ्लैट गिफ्ट किया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो विवेक ललिता से मार्च में एक फंक्शन में मिले थे यहां उन्हें  पता चला कि ललिता के पास घर नहीं है। विवेक ललिता को छोटी बहन मानते हैं और शादी में शरीक होकर उन्होंने नववधू को आशीर्वाद दिया साथ ही फ्लैट की चाबी थमाई।

विवेक ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी छोटी बहन ललिता बंसी की अनोखी लव स्टोरी, वो एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। वो रवि शंकर के साथ शादी के बंधन में बंध गई जो उन्हें बेहद प्यार करता है।' इस मौके पर विवेक ने मीडिया से बात करने को मना कर दिया। 
विज्ञापन


ललिता महाराष्ट्र में ठाणे के पास कलवा इलाके की रहने वाली हैं। साल 2012 में आजमगढ़ के रहने वाले लड़के रंजिशवश ने उन पर एसिड फेंक दिया था।
  Amazng luv stry of my lil sistr Lalita Bansi,an acid attack survivor,gt married 2day 2 n amazng man Ravi Shankar who luvs her fr who she is! pic.twitter.com/Pt4gLh0ASn — Vivek Anand Oberoi (@vivek_oberoi) May 23, 2017

  Lalita is a true hero cz she proves 2 1000s of acid attck survivors nationwide tht this isnt a full stp,jst a comma,lyf hs mny possibilities pic.twitter.com/tNvooXfIE1 — Vivek Anand Oberoi (@vivek_oberoi) May 23, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें