फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा ने जारी किया 'सुंदरम मास्टर' का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Fri, 23 Jun 2023 12:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता रवि तेजा अपनी अगली तमिल फिल्म 'सुंदरम मास्टर' का पहला लुक जारी किया है।
विज्ञापन
सुंदरम मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता रवि तेजा हाल के दिनों में एक के बाद एक प्रोजेक्ट की घोषणा कर रहे हैं। अपने आगामी फिल्म की जानकारी देते हुए रवि ने 'सुंदरम मास्टर' का पहला लुक जारी किया है। रवि ने फिल्म के लिए निर्माता की भूमिका निभाई है, जिसमें वीवा वीडियो फेम हर्षा चेमुडु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह आरटी टीमवर्क्स के तहत फिल्म का प्रबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
'सुंदरम मास्टर' की शुरुआती झलक साझा करते हुए रवि ने बताया कि यह फिल्म एक लड़के की कहानी है, जो इंटरनेट से इंटरनेशनल तक का सफर तय करता है। पोस्टर में एक गांव की कक्षा की तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें बीच में शिक्षक और आसपास छात्र इकट्ठे हैं। दृश्य से देखने पर लगता है कि फिल्म एक ऐसे शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास अंग्रेजी में दक्षता नहीं है, लेकिन वह दूसरों को अंग्रेजी सिखाता है।
 

Mukesh Khanna: कभी भीष्म पितामह तो कभी शक्तिमान बन मुकेश खन्ना ने जीते दिल, हर किरदार में फूंक देते जान

रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
'सुंदरम मास्टर' पहली बार फिल्म निर्माता कल्याण संतोष के निर्देशन में बनाई जा रही है। हंसी-मजाक की सवारी कही जाने वाली यह परियोजना एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Shafaq Naaz: 'ये कातिल की बहन है...', तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले शीजान खान की बहन शफक का छलका दर्द
विज्ञापन

रवि तेजा - फोटो : social media
दूसरी ओर रवि तेजा ने आगामी एक्शन थ्रिलर 'ईगल' के लिए निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी के साथ भी हाथ मिलाया है। हाल ही में रवि ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह हाथ में राइफल लिए छत पर खड़े नजर आए थे। ईगल की शूटिंग वर्तमान में हैदराबाद की एल्युमीनियम फैक्ट्री में हो रही है। चार जुलाई तक शूटिंग पूरी होने की संभावना है। फिल्म में रवि के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, काव्या थापर, नवदीप, श्रीनिवास अवसारला और मधुबाला महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।

Adipurush: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच सुनील लहरी का बड़ा बयान, फिल्म का बहिष्कार करने पर लोगों का किया धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें