फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: इन साउथ सितारों ने किया सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम

Tue, 26 Sep 2023 04:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम किया है। हम इन्हें 'रीमेक किंग' भी बोल सकते हैं।
विज्ञापन
साउथ स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ सितारों की तूती बोल रही है। बड़े-बड़े बजट की फिल्में रिलीज होती हैं और हिंदी पट्टी से लेकर दक्षिण भारतीय दर्शकों के दिलों में छा जाती हैं। ऐसे में इन सितारों की लोकप्रियता आज कल काफी बढ़ गई है। रजनीकांत से लेकर मोहनलाल तक सभी हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी उतने ही प्रसिद्ध हैं, जितने दक्षिण भारतीय लोगों में। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सितारों की जो फिल्में आपको पसंद आती हैं वह सभी ओरिजनल कहानियां नहीं होती है। उनमें से ज्यादातर फिल्में रीमेक होती हैं, जिनमें आप सभी के पसंदीदा कलाकार काम करते हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम किया है। हम इन्हें 'रीमेक किंग' भी बोल सकते हैं।

विज्ञापन

कमल हासन - फोटो : social media
कमल हासन
साउथ फिल्मों के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी धमाल मचा चुके कमल हासन ने पिछले साल 'विक्रम' जैसी धमाकेदार एक्शन फिल्म से लंबे समय बाद फिल्मों की दुनिया में वापसी की थी। फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी, जिसे दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उन्हीं कमल हासन का है। कमल हासन ने अलग-अलग भाषाओं में 60 से ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम किया है।

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रजनीकांत को थलाइवा के नाम से जाना जाता है। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि उनका नाम आते ही फिल्म सुर्खियों में आ जाती है। बढ़ती उम्र को मात देखर अभिनेता इस कदर एक्शन सीक्वेंस करते हैं कि सभी देखते रह जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जेलर' ने भी दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाले रजनीकांत भी 60 से ज्यादा रीमेक फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
  

चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता न सिर्फ सिर्फ भारत में है बल्कि इन्हें चाहने वाले विदेशों में भी मौजूद हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी हैं और अभी भी सफलतापूर्वक दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं। चिरंजीवी अपने करियर में अब तक 38 से ज्यादा रीमेक्स में काम कर चुके हैं।

मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने काम से अलग छाप छोड़ने वाले मोहनलाल का नाम भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार्स में गिना जाता है। 'जनात गैराज' जैसी कई एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले मोहनलाल की झोली में अब तक 30 से ज्यादा रीमेक आ चुकी हैं।

ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया
ममूटी
साउथ फिल्मों के दमदार अभिनेता और दुलकर सलमान के पिता ममूटी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। ममूटी 26 से ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

नागार्जुन - फोटो : social media
नागार्जुन
'किंग ऑफ टॉलीवुड' नाम से मशहूर नागार्जुन का नाम इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर आता है। यूं तो अभिनेता लुक्स से लेकर सुपरहिट फिल्में देने तक में अव्वल हैं, लेकिन रीमेक फिल्मों में काम करने के मामले में उनका हाथ कुछ तंग है। नागार्जुन ने अभी तक अपने करियर में 20 से ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें