फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: कोरिया दूतावास के स्टाफ ने 'नाटू नाटू' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

Sun, 26 Feb 2023 09:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरियाई दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक डांस वीडियो साझा किया है। इसमें पूरा स्टाफ 'नाटू नाटू' गाने पर थिरक रहा है।
विज्ञापन
कोरिया दूतावास के स्टाफ ने 'नाटू नाटू' गाने पर किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'आरआआर' ने इतिहास रच दिया है। मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का 'नाटू नाटू' गाना भी जबरदस्त धमाल मचा रहा है। इस गाने की दीवानगी दर्शकों सिर चढ़कर बोल रही है। लोग इस गाने पर डांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब हाल ही में कोरिया दूतावास के स्टाफ ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'टीम का जीवंत और मनमोहक प्रयास।।'

विज्ञापन


Mahakaleshwar: केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती देखी, गर्भगृह में किया बाबा का पूजन

कोरियाई दूतावास ने साझा किया वीडियो
इस वीडियो को भारत में कोरियाई दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। इसमें कोरियाई राजदूत चांग जे बोक के साथ एंबेसी में काम कर रहा स्टाफ 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने पर डांस करते नजर आ रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'क्या आप नाटू को जानते हैं? हम कोरिया दूतावास का 'नाटू नाटू' डांस कवर शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आप भी देखिए इस गाने पर कोरियन राजदूत चांग जे बोक के साथ पूरे स्टाफ का धमाकेदार डांस।'
विज्ञापन


यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई कोरियन दूतावास के स्टाफ के डांस स्किल्स की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'वाकई जबरदस्त प्रस्तुति।' एक यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त!' एक यूजर ने लिखा, 'डांस तो गजब का किया ही है, देखकर लग रहा है कि सभी ने इस गाने को खूब एंजॉय भी किया है।' एक यूजर ने लिखा, 'वाह! मजा आ गया, दिन बना दिया।'
विज्ञापन

Hera Pheri 4: अक्षय-सुनील शेट्टी की फिल्म में संजय दत्त की एंट्री! खलनायक की भूमिका में आएंगे नजर

रचा सफलता का इतिहास
बता दें कि बीते वर्ष मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के नाटू नाटू गाने ने इतिहास रच दिया है। इस गाने को ओरिजिनल सॉन्ग केटैगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी इसके खाते में आया। यह गाना 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।
Arbaaz Show: जब राज कपूर की जिद पड़ गई थी वहीदा रहमान की जान पर भारी, हालत संभालने हो गए थे मुश्किल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें