फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Sae Ron Death: घर पर मृत पाई गईं दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन, 'ब्लडहाउंड्स' में आई थीं नजर

Sun, 16 Feb 2025 09:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Sae Ron Death: दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से रॉन की 24 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। उनका शव सियोल स्थित उनके घर पर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन का 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज 16 फरवरी को कोरियाई मीडिया में अभिनेत्री की मौत का दावा किया गया। कथित तौर पर वह सियोल के सेओंगडोंग-गु में अपने घर पर मृत पाई गईं। किम को हाल ही में नेटफ्लिक्स शो ब्लडहाउंड्स में देखा गया था।

विज्ञापन

दोस्त ने देखा घर में शव
कोरिया हेराल्ड ने दावा किया कि किम का शव उनके दोस्त ने अभिनेत्री के घर पर देखा, जिसने रविवार को शाम 4:50-5:00 बजे के आसपास पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसके अपार्टमेंट में किसी भी तरह की गड़बड़ी या तोड़फोड़ के संकेत से इनकार किया और उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।

अभिनेत्री का डीयूआई मामला
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अभी तक बाहरी घुसपैठ या अन्य आपराधिक संदेह के किसी सबूत की पुष्टि नहीं हुई है। मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।' किम एक डीयूआई मामले में उलझी हुई थी और एक साल से ज्यादा समय से कम प्रोफाइल रख रही थी। मई 2022 में एक बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद शराब के नशे में गाड़ी चलाने के लिए पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने की वजह से पड़ोस में बिजली गुल हो गई थी। उसके खून में एल्कोहल की मात्रा 0.2 प्रतिशत तक होने की वजह से उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

गिरफ्तार हुई थीं अभिनेत्री
अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्होंने अपनी एजेंसी और एक हस्तलिखित पत्र के जरिए इस घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने नुकसान उठाने वालों को मुआवजा भी दिया। इसके तुरंत बाद खबर आई कि वह नुकसान की भरपाई के लिए एक कैफे में पार्ट-टाइम काम कर रही थीं। उनके लेबल गोल्ड मेडलिस्ट ने बाद में अफवाहों की पुष्टि करते हुए कहा, 'यह सच है कि किम से रॉन ने पार्ट-टाइम नौकरी इसलिए की क्योंकि, उनकी आजीविका मुश्किल हालात में है।'
विज्ञापन

अभिनय में किम की वापसी
अप्रैल 2024 में किम ने थिएटर में अभिनय में वापसी की कोशिश की, लेकिन विवादों और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें बाहर होना पड़ा। पिछले साल नवंबर में ऐसी खबरें आई थीं कि किम ने गिटार मैन नामक एक नई फिल्म परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि बाद में कोई और अपडेट नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें