फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Murugadoss: शिवकार्तिकेयन के साथ एआर मुरुगादॉस की नई फिल्म का पहला पोस्टर, इस दिन होगा शीर्षक का खुलासा

Sun, 16 Feb 2025 06:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Murugadoss: एआर मुरुगादॉस ने अपनी नई फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें हीरो के रूप में शिवकार्तिकेयन नजर आएंगे। साथ ही उन्होंने इसके शीर्षक का खुलासा करने के लिए खास दिन चुना है। 
विज्ञापन
SKxARM - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता एआर मुरुगादॉस इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के निर्माण में व्यस्त हैं, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, इस बीच अब एआर मुरुगादॉस ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसके लिए उन्होंने साउथ अभिनेता शिवकार्तिकेयन को चुना है। इसके बारे में निर्माता ने अब सोशल मीडिया पर इस बारे में अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

फिल्म का पहला पोस्टर
आज रविवार, 16 फरवरी को मुरुगादॉस ने पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया। उन्होंने आगे घोषणा की कि फिल्म का शीर्षक कल, 17 फरवरी को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस शीर्षकहीन फिल्म अस्थाई नाम 'एसके 23' या 'SKxARM' हैं, जो उनके नाम के शुरुआती अक्षरों के अनुरूप है। आज जारी हुए पहले पोस्टर में शिवकार्तिकेयन की पीठ कैमरे की ओर दिखाई दे रही है, जबकि वह लटकती लोहे की जंजीरों के बीच खड़े हैं। पोस्टर से संकेत मिलता है कि जल्द ही एक मनोरंजक फिल्म आने वाली है।

मुरुगादॉस का पोस्ट
मुरुगादॉस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'उनके आगमन का मतलब एक ही होगा...कार्नेज सबसे प्रतीक्षित SKxARM टाइटल की झलक 17 फरवरी को सुबह 11 बजे सामने आएगी।' सोमवार को शिवकार्तिकेयन का जन्मदिन भी है और इसी खास दिन पर उनकी नई फिल्म का पहला लुक जारी होगा। जन्मदिन से पहले ही निर्माता ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
यह फिल्म एआर मुरुगादॉस और शिवकार्तिकेयन के बीच पहली बार सहयोग करने वाली फिल्म है। इसमें संजय दत्त, विद्युत जामवाल, बीजू मेनन और अन्य कलाकारों की टोली शामिल है। खबर है कि जामवाल मुख्य प्रतिपक्षी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत मुख्य महिला की भूमिका में होंगी, जो तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें