फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय की 'मेर्सल' ने तोड़ा रजनीकांत की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Thu, 16 Nov 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'बाहुबली' के बाद एक और फिल्म ने रजनीकांत की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जोसफ विजय की फिल्म 'मेर्सल' ने रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के  टीजर को मिले व्यूज के मामले में पीछे छोड़  दिया है। दरअसल, फिल्म 'मेर्सल' के टीजर को यूट्यूब पर हाल ही में सबसे ज्यादा देखा गया है। फिल्म के टीजर को 24 घंटे के अंदर 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

34 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा टीजर

राजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के टीजर को एक साल में 34 मिलियन लोगों ने देखा, वहीं विजय की फिल्म 'मेर्सल' के टीजर को एक महीने में 34 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया गया है। इतना  ही नहीं फिल्म 'मेर्सल' बॉलीवुड फिल्म 'रईस', 'दंगल' और 'बाहुबली-2' के बाद ऐसी फिल्म जिसके टीजर को सबसे ज्यादा देखा गया है।

फिल्म मेर्सल में विजय के अलावा अभिनेत्री काजल अग्रवाल, निथ्या मेनन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में है। आपको बता दें इस फिल्म में हेल्थकेयर, डिजिटल इंडिया और जीएसटी के खिलाफ बातें कही गईं हैं जिसको लेकर फिल्म विवादों में  भी रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें