दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रॉबिनहुड’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रविवार को हैदराबाद में रखा गया था। इस मौके पर फिल्म के हीरो नितिन, हीरोइन श्रीलीला भी दिखे। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी इस इवेंट पर नजर आए। वह इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी, नितिन और डेविड वॉर्नर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं। इसमें सभी का अंदाज काफी हटकर नजर आया।
रॉबिनहुड की जैकेट पहने दिखे डेविड-नितिन